पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों पर करे नियंत्रण केंद्र सरकार

स्थानीय निवासियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल डीजल व गैस की कीमतें कम करके लोगों को राहत दी जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:21 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:21 AM (IST)
पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों पर करे नियंत्रण केंद्र सरकार
पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों पर करे नियंत्रण केंद्र सरकार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों में भारी निराशा पाई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें कम करके लोगों को राहत दी जाए। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी पार्टियां पेट्रोल-डीजल दामों को लेकर कुछ नहीं बोल रही है, जिसके कारण लोगों में भारी निराशा जारी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग निराश: भारत भूषण

भारत भूषण महाजन ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के कारण लोगों में निराशा पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें कम करें व लोगों को राहत दे। महंगाई तेजी से बढ़ रही: जसपाल सिंह

शिरोमणि अकाली दल के सिटी प्रधान जसपाल सिंह पाली ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़ने के कारण महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी होने के कारण मालभाड़ा बढ़ गया है जिसके कारण देश में महंगाई और बढ़ रही है। खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़े : सुरेश महाजन

लायंस क्लब एक्टिव मेन सुजानपुर के प्रधान सुरेश महाजन राजू ने कहा कि मालभाड़ा बढ़ने के कारण खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें कम करें तथा मंगवाई पर नियंत्रण करें।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए केंद्र: विजय महाजन

शूज एसोसिएशन के महासचिव विजय महाजन ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के कारण मंगवाई तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल व गैस को जीएसटी दायरे में ले तथा कीमतें काम करके लोगों को राहत दे। तीन महीने से लगातार बढ़ रहे दाम: साबा

कांग्रेस नेता साहब सिंह साबा ने कहा पेट्रोल डीजल के दाम गैस की कीमतों तीन महीने से लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मंहगाई भी बढ़ रही है। पेट्रोल व डीजल को जीएसटी दायरे में लिया जाए। यूपीए सरकार के समय पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम का कम थे, तब भाजपा शोर मचाती थी। बीज, कीटनाशक दवाइयों के भी महंगी हो गई: रजिंदर पाल

किसान नेता रजिदर पाल सिंह गोसाईपुर ने कहा कि किसानों की हालत पहले ही खराब चल रही है। एक तरफ बीज, कीटनाशक दवाइयां व खाद के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी तरफ डीजल के दाम लगातार बढ़ने के कारण किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी