महिला पुलिस को मारी लात और नेम प्लेट तोड़ी, दो गिरफ्तार केस दर्ज

एसआइ गुरप्रीत कौर और लेडी कांस्टेबल सुषमा शर्मा ने लड़की को समझाने की कोशिश की परंतु वो नहीं समझी और हाथापाई करने लगी। इस दौरान लड़की ने एसआइ गुरप्रीत कौर की वर्दी पकड़ खींची और पेट पर लात मार दी। इससे उनकी नेम प्लेट टूट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:16 PM (IST)
महिला पुलिस को मारी लात और नेम प्लेट तोड़ी, दो गिरफ्तार केस दर्ज
महिला पुलिस को मारी लात और नेम प्लेट तोड़ी, दो गिरफ्तार केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट: शुक्रवार को थाना दो की पुलिस ने कानून व्यवस्था में अड़चन डालने व पुलिस के साथ हाथपाई करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान ममता निवासी करोथा रोहतक, हरियाणा और यासीर अहमद निवासी गुरपुरा योगी श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे एसआइ गुरप्रीत कौर गश्त के संबंध में ट्रक यूनियन मोड़ पठानकोट में मौजूद थीं। मौके पर मौजूद मुख्य अफसर ने फोन के जरिए सूचित किया कि एक लड़की हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चला रही थी, उसे पीसीआर कर्मचारियों ने कार सहित थाना लेकर आए हैं। उसके साथ एक लड़का भी है। लड़की कार से नीचे नहीं उतर रही जल्दी थाना पहुंचे। इसके बाद एसआइ गुरप्रीत कौर पुलिस पार्टी सहित थाना पहुंची और जांच की। लड़की के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। एसआइ गुरप्रीत कौर और लेडी कांस्टेबल सुषमा शर्मा ने लड़की को समझाने की कोशिश की परंतु वो नहीं समझी और हाथापाई करने लगी। इस दौरान लड़की ने एसआइ गुरप्रीत कौर की वर्दी पकड़ खींची और पेट पर लात मार दी। इससे उनकी नेम प्लेट टूट गई।

एएसआइ हरप्रीत सिंह ने बताया कि ममता व यसीर अहमद ने मिलकर शराब पीकर पहले तो हाईवे पर रैश ड्राइविग की और फिर ड्यूटी के दौरान एसआइ गुरप्रीत कौर पर हमला किया। इसके चलते थाना दो में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी