नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के आरोप में केस दर्ज

। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका बेटा गली में खेल रहा था और उनके ही गांव के अभि कुमार ने उसके बेटे को बाग में तार एकत्रित करने के लिए ले गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:05 PM (IST)
नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के आरोप में केस दर्ज
नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के आरोप में केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट : थाना तारागढ़ की पुलिस ने करीब दस साल के नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान अभि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका बेटा गली में खेल रहा था और उनके ही गांव के अभि कुमार ने उसके बेटे को बाग में तार एकत्रित करने के लिए ले गया। काफी देर तक जब उसका बेटा वापस नहीं आया तो पत्नी उसे ढूंढते हुए लीची के बाग धुस्सी दरिया निकट पहुंची। वहां देखा कि अभि कुमार उनके लड़के को लीची व बांस के पेड़ के नीचे कुकर्म कर रहा था। जब वह निकट पहुंची तो अभि कुमार भाग गया। एसआइ राम भजन ने पीड़ित व्यक्ति के बयान के आधार पर आरोपित अभि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी