घर में बुलाकर हमला करने वाले छह लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सूरज कुमार निवासी लक्ष्मी गार्डन कालोनी ने बताया कि बीती एक सितंबर को अंगूरां वाला बाग इलाके की रहने वाली एक महिला नीतू जोशी ने अपने घर बुलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 05:36 PM (IST)
घर में बुलाकर हमला करने वाले छह लोगों पर मामला दर्ज
घर में बुलाकर हमला करने वाले छह लोगों पर मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: घर में बुलाकर हमला करने के आरोप में थाना दो की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीपक भारद्वाज निवासी बहलोलपुर, नीतू जोशी, विपिन, हर्ष, साहिल और विपन वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सूरज कुमार निवासी लक्ष्मी गार्डन कालोनी ने बताया कि बीती एक सितंबर को अंगूरां वाला बाग इलाके की रहने वाली एक महिला नीतू जोशी ने अपने घर बुलाया। वह जब उसके घर पहुंचा तो पहले से ही वहां उक्त आरोपितों ने उसपर हमला बोल दिया। उक्त लोगों ने उसे घर में बंद कर दिया। मारपीट में उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। बाद में पुलिस पार्टी ने उसे मौके पर पहुंचकर छुड़वाया। उसकी पत्नी ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गए हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी