दहेज की मांग के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता ने कहा कि विवाह के कुछ दिनों बाद विनय कुमार उसे दहेज की मांग को लेकर लड़ाई करने लगा। मारपीट भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसके पति के पठानकोट शहर की एक कुंवारी लड़की से अवैध संबंध है जिससे उसकी एक बेटी भी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 03:40 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 03:40 PM (IST)
दहेज की मांग के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
दहेज की मांग के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट: थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने दहेज मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़ित पूजा देवी निवासी दत्याल थाना नरोट जैमल सिंह ने बताया कि उसका विवाह 2018 में विनय कुमार के साथ हुआ था। उनका दो वर्ष का एख लड़का भी है। पीड़िता ने कहा कि विवाह के कुछ दिनों बाद विनय कुमार उसे दहेज की मांग को लेकर लड़ाई करने लगा। मारपीट भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसके पति के पठानकोट शहर की एक कुंवारी लड़की से अवैध संबंध है, जिससे उसकी एक बेटी भी है। एएसआइ नरेश कुमार ने पीड़ित पूजा देवी के बयान पर थाना नरोट जैमल सिंह में वीरवार को विनय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी