दहेज की मांग करने के आरोप में पति पर केस दर्ज

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2020 को ईस सैनी निवासी पंचवाती नगर सिनेमा रोड बठिडा के साथ हुई थी। शादी वाले दिन से ही उसके ससुराल परिवार ने उससे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:26 PM (IST)
दहेज की मांग करने के आरोप में पति पर केस दर्ज
दहेज की मांग करने के आरोप में पति पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट : थाना दो की पुलिस ने दहेज की मांग करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान ईस सैनी निवासी पंचवाती नगर सिनेमा रोड बठिडा के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2020 को ईस सैनी निवासी पंचवाती नगर सिनेमा रोड बठिडा के साथ हुई थी। शादी वाले दिन से ही उसके ससुराल परिवार ने उससे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उसके साथ मार-पिटाई करने लग पड़े। वह तंग होकर 28 जुलाई 2020 को अपने मायके घर पठानकोट आ गई और अभी तक वह यहीं रह रही है। एएसआइ पवन कुमार ने पीड़ित महिला के बयानों पर ईस सैनी के विरुद्ध थाना डिवीजन नंबर. 2 में मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी