रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला, चार लोगों पर मामला दर्ज

वह अपनी बाइक पर सवार होकर शुभम सिंह को लेने चला गया। वह जब शुभम को लेकर वापस आ रहा था तो उक्त लोगों ने रास्ता रोक लिया। इस दौरान शुभम मौके से भाग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 10:16 PM (IST)
रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला, चार लोगों पर मामला दर्ज
रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला, चार लोगों पर मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: रास्ता रोक कर जान से मार देने की बात कहने के बाद हमला करने वाले चार लोगों पर थाना सदर ने मामला दर्ज किया है। आरोपितों में से तीन की पहचान कैप्टन स्वर्ण सिंह, दिनेश्वर सिंह, शेर सिंह निवासी घरोटा के रूप में हुई है। जबकि एक अज्ञात के खिलाफ भी 324, 323, 341, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपित फरार हैं।

घरोटा निवासी पवन सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसे उसके चाचा के लड़के शुभम सिंह का बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 12:15 बजे फोन आया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसे लेने आओ। वह अपनी बाइक पर सवार होकर शुभम सिंह को लेने चला गया। वह जब शुभम को लेकर वापस आ रहा था तो उक्त लोगों ने रास्ता रोक लिया। इस दौरान शुभम मौके से भाग गया। उक्त हमलावरों ने दातर, लोहे की राड और हाकी से हमला कर दिया। हमले में वह जख्मी होकर नीचे गिर गया। इस दौरान हमलावर मौके से भाग गए।

chat bot
आपका साथी