कशोरी से अमृतसर के होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में दो पर केस दर्ज

शहर के एक मोहल्ले की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो लोगों के खिलाफ थाना एक की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:56 PM (IST)
कशोरी से अमृतसर के होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में दो पर केस दर्ज
कशोरी से अमृतसर के होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में दो पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर के एक मोहल्ले की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो लोगों के खिलाफ थाना एक की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित रणजोध व अमरजीत पर पुलिस ने 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

नाबालिग लड़की की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि विगत माह वह अपने नौनिहाल घर गई थी। वहीं तीन-चार घर छोड़ कर आरोपित रणजोध के साथ उसकी पहचान हो गई। बीती 11 जून को आरोपित ने उसे फोन कर गुरदासपुर आने के लिए कहा, लेकिन मना कर दिया। इसके बाद उसने पापा व भाई को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह गुरदासपुर चली गई और वहां से वह उसे अमृतसर स्थित एक होटल में ले गया और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। अगले दिन भी सुबह उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वहां से चला गया और उसी रात को दूसरा आरोपित अमरजीत आ गया। उसने भी उसे बातों में उलझाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 जून को वह किसी तरह होटल से निकल कर बस स्टैंड पर आ गई और अपने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद थाना एक की पुलिस ने उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी