एक्सीडेंट मामले में नाबालिग पर केस दर्ज

सुजानपुर पुलिस ने दुघर्टना के मामले में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 12:05 AM (IST)
एक्सीडेंट मामले में नाबालिग पर केस दर्ज
एक्सीडेंट मामले में नाबालिग पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, सुजानपुर

सुजानपुर पुलिस ने दुघर्टना के मामले में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ असवंत ¨सह ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुजानपुर निवासी पूर्व सैनिक अशोक कुमार अपनी पत्नी अंजू बाला के साथ मोटरसाइकिल पर सुजानपुर की तरफ आ रहे थे कि गंदलाहड़ी के पास एक 14 साल का लड़का बुलेट मोटरसाइकिल के साथ अशोक कुमार की बाइक से टकरा गया। जिससे अशोक कुमार और उसकी पत्नी अंजू बाला दोनों घायल हो गए। हादसे में अशोक कुमार की टांग पर गहरी चोट आई है तथा उसका इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा है। सुजानपुर पुलिस ने इस मामले में उक्त नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कि पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

chat bot
आपका साथी