दहेज में मांगी कार, पति के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता सिहोड़ा कलां महिला ने बताया है कि उसकी शादी 14 नवंबर 2011 को सुरिदर कुमार के साथ हिदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी और मेरे परिवार की ओर से अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:16 PM (IST)
दहेज में मांगी कार, पति के खिलाफ केस दर्ज
दहेज में मांगी कार, पति के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट: थाना तारागढ़ की पुलिस ने दहेज में कार की मांग करने वाले पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान सुरिदर कुमार निवासी गांव कलानौर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता सिहोड़ा कलां महिला ने बताया है कि उसकी शादी 14 नवंबर 2011 को सुरिदर कुमार के साथ हिदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी और मेरे परिवार की ओर से अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। विवाह के कुछ समय बाद ससुराल वाले वरना कार की मांग करने लगे। पति ने मारपीट भी की। एएसआइ अमरीक सिंह ने पीड़ित महिला के बयानों पर सुरिदर कुमार के खिलाफ थाना तारागढ़ मे मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी