रैली में शामिल होने जम्मू जा रहे शिवसैनिकों के काफिल को क्रेटा कार ने मारी टक्क्कर, 15 लोग जख्मी, दो की बाजू टूटी, एक गंभीर

घायल सुरिदर सिंह ने बताया कि वह शिवसेना की रैली में शामिल होने के लिए बटाला से छोटा हाथी में निकले थे। माधोपुर में अन्य शिव सैनिकों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर जाना था। जैसे ही वह परमानंद के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:26 PM (IST)
रैली में शामिल होने जम्मू जा रहे शिवसैनिकों के काफिल को क्रेटा कार ने मारी टक्क्कर, 15 लोग जख्मी, दो की बाजू टूटी, एक गंभीर
रैली में शामिल होने जम्मू जा रहे शिवसैनिकों के काफिल को क्रेटा कार ने मारी टक्क्कर, 15 लोग जख्मी, दो की बाजू टूटी, एक गंभीर

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में करीब 15 शिव सैनिक घायल हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायल सुरिदर सिंह ने बताया कि वह शिवसेना की रैली में शामिल होने के लिए बटाला से छोटा हाथी में निकले थे। माधोपुर में अन्य शिव सैनिकों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर जाना था। जैसे ही वह परमानंद के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सुरिदर ने बताया कि हादसे में सभी लोगों को चोट आई है। जबकि, उनका एक साथी बुरी तरह घायल है। सभी घायल जिला गुरदासपुर के बटाला के रहने वाले है।

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डा. रितिका का कहना है कि परमानंद हादसे के बाद सभी घायलों को यहां लाया गया था। अधिकतर लोगों को मामूली चोट आई थी। तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल सतनाम सिंह (50), राजिद्र कुमार (40), विक्रम (26), कृष्णा (23), चिकू (18), कश्मीर सिंह (36), दिलबाग (53), अशोक कुमार (19), गुरप्रीत सिंह (18), दर्शन लाल (52), जौरा सिंह (28) आदि बटाला के रहने वाले है। दो घायलों की बाजू में फ्रेक्चर आया है, जबकि बाकी घायलों के सिर, मुंह, शरीर पर काफी चोटें आई हैं। घटना स्थल से साइड मारने वाली कार को चालक मौके से भगा ले गया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश हरतिश का कहना है कि क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। उसका नंबर पता चल चुका है। केस भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपित को काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी