हिमाचल प्रदेश व हरिद्वार की बस सेवा बंद, बाकी रूटों पर चल रही बसें

हिमाचल की रेल सेवा के बाद सोमवार को बस सेवा भी बंद हो गई। पठानकोट डिपो द्वारा हिमाचल को जाने वाली अपनी सारी सर्विस को आगामी आदेशों तक रद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:44 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश व हरिद्वार की बस सेवा बंद, बाकी रूटों पर चल रही बसें
हिमाचल प्रदेश व हरिद्वार की बस सेवा बंद, बाकी रूटों पर चल रही बसें

जागरण संवाददाता, पठानकोट : हिमाचल की रेल सेवा के बाद सोमवार को बस सेवा भी बंद हो गई। पठानकोट डिपो द्वारा हिमाचल को जाने वाली अपनी सारी सर्विस को आगामी आदेशों तक रद कर दिया है। इसी प्रकार पठानकोट से हरिद्वार को रोजाना दोपहर 3:05 बजे जाने वाली सर्विस भी तत्काल प्रभाव से बंद हो गई है। बस सर्विस बंद होने के पीछे मुख्य कारण दोनों राज्यों में लाकडाउन है। बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए यहां पंजाब में दो दिवसीय मिनी लाकडाउन लगाया गया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी लाकडाउन शुरू हो गया है।

शनिवार व रविवार को दो दिवसीय लाकडाउन में बस सेवा प्रभावित होने के कारण जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं सोमवार को डिपो ने अपनी सारी सर्विस को समय पर चलाया। चंडीगढ़ के लिए चलने वाली 14 बस सर्विस में से 13 बसें रुटीन में गाइडलाइन अनुसार सवारियां लेकर चली। अमृतसर रूट पर भी सोमवार को पर्याप्त मात्रा में सवारियां मिलने के बाद रोडवेज सहित प्राइवेट आप्रेटरों ने भी अपनी लगभग सारी की सारी सर्विस जारी रखी। दिल्ली के लिए चलने वाली रोडवेज की 11 बसों में से तीन चलीं जबकि, बाकी आठ बसों को अंबाला तक चला यात्रियों को राहत पहुंचाई गई। जालंधर-लुधियाना रूट पर रोडवेज की भांति प्राइवेट ने भी अपनी सारी सर्विस चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई।

पठानकोट डिपो की आइटी सेल इंचार्ज जीवन वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लाकडाउन के चलते डलहौजी, चंबा व बकलौह जाने वाली तीनों बसों सहित हरिद्वार जाने वाली बस सेवा को बंद कर दी गई है। उक्त दोनों राज्यों में लाकडाउन के चलते सवारी नहीं आ रही जिस कारण इन्हें बंद कर दिया गया है। अब राज्यों में लाकडाउन खुलने के बाद ही यह बस सर्विस शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी