जंडी-मीरपुर मार्ग में लटका पुलियों का निर्माण कार्य, 50 गांव प्रभावित

नए हाई लेवल चक्की पुल को मिलाते हुए मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 11:11 PM (IST)
जंडी-मीरपुर मार्ग में लटका पुलियों का निर्माण कार्य, 50 गांव प्रभावित
जंडी-मीरपुर मार्ग में लटका पुलियों का निर्माण कार्य, 50 गांव प्रभावित

संवाद सहयोगी, घरोटा : नए हाई लेवल चक्की पुल को मिलाते हुए मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जंडी-मीरपुर मार्ग पर लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासी सरपंच रविदर सिंह सोनू, पर्व महाजन, रविद्र सिंह, राजेश सलारिया, जतिदर शमर, युद्धवीर सिंह, शाम लाल शर्मा, यश पाल भरियाल, डॉ. बचन लाल, ठाकुर निर्मल सिंह, संतोख राज आदि ने बताया कि चक्की दरिया पर सरकार की ओर से करोडों रुपये की लागत से हाई लेवल पुल बनाया गया है। इस पुल को मिलाने के लिए नए कंकरीट मार्ग का गत लोकसभा चुनावों के दौरान कार्य शुरू हुआ था। अब तक इस मार्ग निर्माण ने जोर नहीं पकडा है। वही, गांव जंडी से लेकर मीरपुर तक पड़ते मार्ग पर विभाग की ने कई महीने पहले पुलियों का निर्माण शुरू किया था। मगर, विभाग की अनदेखी के चलते कार्य मुकम्मल नहीं हो पाया। इस कारण स्थानों पर लोगों को खेतों से गुजर कर जाने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं, कई वाहन संतुलन न बनने से हादसे का शिकार हो चुके हैं। वहीं, सूचना बोर्ड नहीं होने व उड़ती धूल से प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। थोड़ी सी बारिश से पूरा मार्ग कीचड युक्त हो जाता है और मजबूरन लोगों को अन्य मार्गों से गुजर कर जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से मांग की है कि निर्माण को जल्द पूरा करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी