आज अपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी भाजपा

25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक भारत में आपातकाल घोषित था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:23 PM (IST)
आज अपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी भाजपा
आज अपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को सम्मानित करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक भारत में आपातकाल घोषित था। इस दौरान सैकड़ों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था। इन लोगों को 25 जून शुक्रवार को भाजपा सम्मानित करेगी। जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए थे। जेल जाने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया है। इनको यूनाइट होटल में सम्मानित किया जाएगा।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार शाम को बैठक हुई, जिसमें इसमें सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, जिला प्रधान विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा मौजूद थी। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि तीनों विधानसभा सीटों को लेकर अभी से काम शुरू कर दें। वर्करों व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दें। संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर बैठक की जाए। इसके बाद शक्ति केंद्र व बूथ वाइज काम भी अभी से ही शुरू कर दें।

chat bot
आपका साथी