आपातकाल दिवस को भाजपा हमेशा काला दिवस के रूप में करेगी याद : पूर्व मंत्री मोहन लाल

आपातकाल दिवस को भाजपा हमेशा काले दिवस के रूप में याद करती है और करती रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 10:32 PM (IST)
आपातकाल दिवस को भाजपा हमेशा काला दिवस के रूप में करेगी याद :  पूर्व मंत्री मोहन लाल
आपातकाल दिवस को भाजपा हमेशा काला दिवस के रूप में करेगी याद : पूर्व मंत्री मोहन लाल

जागरण संवाददाता, पठानकोट: आपातकाल दिवस को भाजपा हमेशा काले दिवस के रूप में याद करती है और करती रहेगी। यह बात पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने भाजपा जिला पठानकोट द्वारा स्थानीय होटल यू नाइट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल की ओर से इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले शहर निवासियां जिसमें स्वतन्त्र कुमार, सतीश, छज्जू राम, सन्तोष, प्रदीप महाजन, अशोक महाजन, सुरिन्द्र महाजन को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया और उस समय के काले कारनामों को याद किया गया और भ‌र्त्सना की। पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान जो जुल्म ढाए गए, उसे बयान करना भी मुश्किल है।

वहीं जिला भारतीय जनता पार्टी की मीटिग जिलाप्रधाना विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 25 जून 1975 के काले दिन को याद किया गया। मौके पर पूर्व विधायक सीमा देवी, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, महामंत्री सुरेश शर्मा, अनिल रामपाल, राकेश शर्मा, विनोद धीमान, प्रैस सचिव अरूण महाजन, सोशल मीडिया इंचार्ज विदा सैनी, शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, मंडल महामंत्री प्रवीण, जिला भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, सुदेश वर्मा, राकेश औल, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी