भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित, कहा- 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करना बड़ी उपलब्धि

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने खुद पठानकोट के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण में सहयोग देने वाले सेहत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सबसे पहले वे सिविल अस्पताल पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:05 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित, कहा- 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करना बड़ी उपलब्धि
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित, कहा- 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करना बड़ी उपलब्धि

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार किए जाने पर कोरोना-वारियर्स को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वास्थ्य-विभाग के कर्मी, पुलिस व अन्य विभागों के फ्रंट-लाइन कर्मचारी शामिल थे।

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने खुद पठानकोट के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण में सहयोग देने वाले सेहत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सबसे पहले वे सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एसएमओ डा. राकेश सरपाल और कार्यकारी एसएमओ डा. सुनील चांद को सम्मानित किया। इसके बाद पशु अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच कर टीकाकरण के लिए तैनात स्टाफ को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन लगाकर का विश्व में इतिहास रच दिया है। भारत एकमात्र ऐसा पहला देश है, जिसने इतनी तेजी से यह आंकड़ा पार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के बेहतरीन नेतृत्व में देश को वैक्सीन के रूप में सुरक्षा चक्र मिला है। यह देश की जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं था। यह सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को दूसरी डोज के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं, ताकि देश का हर नागरिक सुरक्षित हो। आज सभी डाक्टर, नर्स और कर्मचारियों का तालियां बजाकर तथा उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और सामूहिकता का उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से कहा था कि सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य देश के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है। आज पूरा देश वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों, डाक्टर, नर्सों और कर्मचारियों के सामने नतमस्तक है, जिन्होंने इतने कम समय में देश सहित पूरी दुनिया को भारत का लोहा मनवाते हुए देश को दो वैक्सीन बना कर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। भारत ने इसकी आपूर्ति अपने देश की जनता सहित विश्व के करीब 80 से ज्यादा देशों को भी की है।

इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, महामंत्री विनोद धीमान, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, ठाकुर भानू प्रताप, रिजुअल रसवान, विजय काटल, रामपाल विक्की, विनय मेहरा, परमजीत काला, रिकू पंडित आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी