काठगढ़ मंदिर में नतमस्तक हुए भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों के लोग कैप्टन सरकार से दुखी है। इस मौके पर देहाती कार्यकर्ताओं ने शिव भोले के समक्ष पार्टी की उन्नति व देश व पंजाब के विकास का संकल्प लिया व चुनाव अभियान की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 05:37 PM (IST)
काठगढ़ मंदिर में नतमस्तक हुए भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा
काठगढ़ मंदिर में नतमस्तक हुए भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा

संवाद सहयोगी, घरोटा: प्रदेश सरकार के नेताओं की आपसी खींचतान के चलते विकास कार्य राज्य में ठप पड़े है। यह बात पंजाब प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में नतमस्तक होने के बाद कही। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों के लोग कैप्टन सरकार से दुखी है। इस मौके पर देहाती कार्यकर्ताओं ने शिव भोले के समक्ष पार्टी की उन्नति व देश व पंजाब के विकास का संकल्प लिया व चुनाव अभियान की शुरुआत की।

यहां सुभाष सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा व जसवंत सैनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। वही रजिदर अंदोत्रा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, परवीन कटोच, परवीन बिट्टू, रेखा शर्मा, नरिदर कुमार, प्रीतम, सुरिदर, दविदर, गोबिद, सुरजीत, राम शर्मा, रजिदर सिंह, संजीव, सुशील इत्यादि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी