सत्ता को लाभ का माध्यम नहीं बनाया : अश्वनी शर्मा

कोविड-19 की महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर विस्तृत बातचीत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:13 PM (IST)
सत्ता को लाभ का माध्यम नहीं बनाया : अश्वनी शर्मा
सत्ता को लाभ का माध्यम नहीं बनाया : अश्वनी शर्मा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सेवा ही संगठन अभियान के तहत देश के सात राज्यों के प्रादेशिक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर विस्तृत बातचीत की गई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। शीर्ष नेताओं व प्रधानमंत्री मोदी के विचार सुने। अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देश में लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता की सेवा में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान देश की गरीब और जरूरतमंद जनता के हित में लिए गए फैसले के तहत डीबीटी के माध्यम से महिलाओं और बुजुर्गो के खातों में पैसे भेजना, किसानों को आर्थिक मदद, छोटे और बड़े उद्योगपतियों को आर्थिक मंदी से से निकालने के लिए कई तरह के लाभ देने के चलते आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के उठाए कदमों की सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार ही भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा भाव उत्पन्न करते हैं और हमारे लिए जनता की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायिका सीमा देवी, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपन महाजन, महामंत्री सुरेश शर्मा, विनोद धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू गुप्ता, पूर्व मेयर अनिल वासुदेव, अनिल रामपाल, एसके पुंज व सोशल मीडिया इंचार्ज बिदा सैनी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी