भाजपा ने किया टीएमसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में पुल नंबर-4 पर बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमलों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:41 PM (IST)
भाजपा ने किया टीएमसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन
भाजपा ने किया टीएमसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में पुल नंबर-4 पर बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमलों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के सरकार बनाने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए हैं। यह एक निदनीय घटना है। सत्ता के मद में चूर टीएमसी कार्यकर्ता इस तरह कोहराम मचा रहे हैं जैसे देश में कोई लोकतंत्र नाम की चीज न हो। इस प्रकार के उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा, जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह पठानिया, उदय भाटिया, तरसेम महाजन, बलबीर मन्हास, चमनलाल टंडन, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

इधर, जुगियाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला प्रभारी विपन महाजन के नेतृत्व में टीएमसी के खिलाफ धरना दिया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपाशू घई और धार मंडल के उपाध्यक्ष सुरिद्र मन्हास विशेष रूप में शामिल हुए। उक्त जनों ने ममता बनर्जी व टीएमसी मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होने कहा कि लोकतंत्र मे हिसा का कोई स्थान नहीं होता। बंगाल मे जिस तरह टीएमसी के गुंडे ममता के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता का मनोबल गिराने के लिए अत्याचार कर रहे है वह सब गलत है। यह एक निंदनीय घटना है। ऐसे काम लोकतंत्र के खिलाफ हैं। इस मौके पर बिटू मनहास, उमेश कुमार, दानिश महाजन, रिदम, संजीव, पारस भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी