भाजपा महिला मंडल प्रधान पूनम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय जनता महिला मोर्चा पठानकोट मंडल की बैठक होटल यूनाइट में मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:17 PM (IST)
भाजपा महिला मंडल प्रधान पूनम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
भाजपा महिला मंडल प्रधान पूनम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता महिला मोर्चा पठानकोट मंडल की बैठक होटल यूनाइट में मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में हुई। इसमें पठानकोट भाजपा नार्थ मंडल के अध्यक्ष शमशेर ठाकुर व मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां कीं। इसमें मीनू व इंदु गुप्ता को मंडल का उपाध्यक्ष, सुनीता चंचल को महामंत्री, जसवीर कौर व ज्योति को सचिव, सुमन पल्लवी को प्रेस सचिव, कोमल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रानी देवी ज्योति अमृत कौर इत्यादि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी