कांग्रेस विधायक के खिलाफ जनहित याचिका दायर करे भाजपा लीगल सेल : अश्वनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भोआ के विधायक जोगिदर पाल द्वारा किशोर को पीटने की वीडियों वायरल होने के मामले में भाजपा के लीगल सेल के जनहित याचिका दायर करने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:08 PM (IST)
कांग्रेस विधायक के खिलाफ जनहित याचिका दायर करे भाजपा लीगल सेल  : अश्वनी
कांग्रेस विधायक के खिलाफ जनहित याचिका दायर करे भाजपा लीगल सेल : अश्वनी

जागरण संवाददाता, पठानकोट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भोआ के विधायक जोगिदर पाल द्वारा विगत दिनों एक किशोर की सरेआम पिटाई करने के मामले में आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाए इसके लिए वह मामले जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं होता है पार्टी की लीगल सेल इकाई इसके खिलाफ जनहित याचिका दायर करे।

उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि इस प्रकार की हरकत पर उतारु हो गए हैं। किशोर का कोई दोष नहीं था। उन्होंने ने भी वीडियो देखी है। किशोर ने केवल उन्हें अपने गांव में विकास कार्यो के बारे में ही पूछा था। विधायक को उसे जवाब देना चाहिए था। अब लड़के पर दबाब बनाकर उससे अपने हक में गलत बयानबाजी करवाकर मामले को शांत करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी