भाजपा ने अनाज वितरण को लेकर जिलाधीश को सौंपा मांग पत्र

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल जिलाधीश संयम अग्रवाल से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 10:24 PM (IST)
भाजपा ने अनाज वितरण को लेकर जिलाधीश को सौंपा मांग पत्र
भाजपा ने अनाज वितरण को लेकर जिलाधीश को सौंपा मांग पत्र

संवाद सहयोगी, मलिकपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल जिलाधीश संयम अग्रवाल से मिला। उन्होंने कोरोना काल में भाजपा द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली अनाज को मई और जून में लोगों को बांटा जाना है। उसका वितरण सही ढंग से हो और सभी लोगों तक यह सहायता पहुंचे। पिछली बार कांग्रेस के लोगों ने यह अनाज अपने लोगों को ही दिया था। बहुत से जरूरतमंद लोग इससे वंचित रह गए थे। वहीं आयुष्मान योजना के हेल्थ कार्ड लोगों के पास हैं पर कई सारे अस्पताल उसमें नहीं है। उनको आयुष्मान योजना के पैनल में लिया जाए, ताकि लोग आसानी से अपना इलाज वहां करवा सकें। इस बार जिलाधीश ने सुनिश्चित किया कि राशन का सही वितरण होगा। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद धीमान, पठानकोट नार्थ मंडल के अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, सोशल मीडिया से विदा सैनी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री देंगे गरीब लोगों को 2 महीने का मुफ्त राशन : सीमा

संवाद सहयोगी, सरना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। यह बात भाजपा के पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक नागरिक के प्रति सोचते हैं। मगर पंजाब की कांग्रेस सरकार इस राशन को लोगों तक सही ढंग से नहीं पहुंचाती। पिछली बार भी हजारों बोरियां कांग्रेसियों के घरों में मिली थीं। सीमा कुमारी ने प्रशासन से अपील की जिस गरीब को इस राशन की जरूरत हो उस तक राशन पहुंचाया जाए, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने अपने चहेतों के राशन कार्ड बनवाने के चक्कर में गरीब बेसहारा लोगों के राशन कार्ड काट दिए हैं।

chat bot
आपका साथी