निगम हाउस की पहली बैठक: भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट, कहा- कांग्रेस पार्षदों ने उड़ाई खिल्ली, 36 करोड़ के विकास कार्य पारित

नेता विपक्ष रोहित पुरी ने कहा कि भाजपा पार्षदों को केवल एक-दो मिनट का समय दिया गया जबकि कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी मर्जी से समय लिया। भाजपा पार्षदों से केवल काम पूछे गए जबकि कांग्रेस के सभी पार्षदों ने पिछली हाउस की बातों को मजाकिया अंदाज में कह कर उनकी खिल्ली उड़ाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM (IST)
निगम हाउस की पहली बैठक: भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट, कहा- कांग्रेस पार्षदों ने उड़ाई खिल्ली, 36 करोड़ के विकास कार्य पारित
निगम हाउस की पहली बैठक: भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट, कहा- कांग्रेस पार्षदों ने उड़ाई खिल्ली, 36 करोड़ के विकास कार्य पारित

जागरण संवाददाता, पठानकोट: निगम हाउस की पहली मीटिग का आगाज तो बड़े प्रेम-भाव से शुरू हुआ लेकिन, कुछ ही मिनट बाद भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे चालीस मिनट तक चली मीटिंग के दौरान 13 मिनट में 36 करोड़ रुपये के विकास कार्य पारित किए गए, जबकि समय में राजनीति ही होती रही।

भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन पर फब्तियां कस रहे हैं। भाजपा पार्षदों ने हाउस में अपनी बात को बड़े ही ठंडे स्वभाव से रखा परंतु कांग्रेस पार्षदों ने जहां केवल जिदाबाद के नारे लगाकर मीटिग का माहौल गर्माया वहीं पूर्व हाउस पर बदले की भावनाओं के तहत काम करने की बातें कहकर उन पर हर संभव दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके चलते भाजपा पार्षदों ने मीटिग से वाकआउट किया। करीब पौने दो घंटे तक चली हाउस की मीटिग में 36.5 करोड़ रुपये के आए विकास कार्यो के एजेंडें को सुपरिटेंडेंट सरदार इंद्रजीत सिंह ने पढ़ा जिन्हें सत्ता पक्ष के नेताओं ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। हाउस की पहली मीटिग में सभी पचास के पचास पार्षदों के अलावा डीसी सयंम अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर सरदार सुरजीत सिंह, सचिव राहुल शर्मा सहित निगम की समूह ब्रांचों के एचओडी मौजूद रहे। भाजपा के पार्षदों ने रखी अपनी बात

-रोहित पुरी ने अपने वार्ड में काम को लेकर पूछा।

-मीनू ने वार्ड में गंदे पानी की समस्या संबंधी अवगत करवाया।

-रवि भगत ने भाजपा पार्षदों के काम न होने का आरोप लगाया।

-रजनी महाजन वार्ड में सफाई की व्यवस्था खराब होने संबंधी अवगत करवाया।

-अश्वनी आशू ने मेयर पर कांग्रेस पार्षद को हराने पर काम न करवाने का आरोप लगा दिया।

-स्वर्ण सिंह बांटा ने वार्ड में स्ट्रीट लाइट व सीवरेज की व्यवस्था न होने की बात कही।

-कंचन बाला ने वार्ड में गंदे पानी और सीवरेज की समस्या को रखा।

..............................

कांग्रेस के पार्षदों ने विधायक व मेयर के करते रहे गुणगान

-गणेश विक्की ने कहा तीन महीने में तीस लाख के काम हुए।

-रजनी ठाकुर ने मेयर व विधायक का आभार जताया।

-मीनाक्षी ने कहा कि पचास फीसद महिलाओं का कोटा बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार।

-गणेश महाजन ने कहा कि उनके वार्ड में विधायक व मेयर ने करवाए काम।

-विजय भगत ने भाजपा पर बदले की भावना से काम करवाने का लगाया आरोप।

-देस राज ने पुराने हाउस पर शहर में काम न करवाने का ठीकरा फोड़ा।

-रोशन लाल ने कहा कि जितना काम विधायक विज ने करवाया उतना पहले कभी नहीं हुआ। हाउस में भाजपा पार्षदों की नहीं हुई कोई सुनवाई : पुरी

नेता विपक्ष रोहित पुरी ने कहा कि भाजपा पार्षदों को केवल जारी किए गए फंड के बारे में बताया। उक्त फंड से कौन-कौन सी गलियां बनाई जानी हैं इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भाजपा पार्षदों को केवल एक-दो मिनट का समय दिया गया जबकि, कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी मर्जी से समय लिया। भाजपा पार्षदों से केवल काम पूछे गए जबकि, कांग्रेस के सभी पार्षदों ने पिछली हाउस की बातों को मजाकिया अंदाज में कह कर उनकी खिल्ली उड़ाई। इसके बारे में मेयर को भी बताया परंतु उन्होंने अपने पार्षदों की इशारों में हौसला अफजाई की, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में वाकआउट करना पड़ा। मेयर ने कहा- झूठ बोलते हैं भाजपा के पार्षद

मेयर पन्ना लाल भाटिया ने भाजपा पार्षदों द्वारा उनके वार्डों की कोई सुनवाई न होने की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह झूठ बोलते हैं। हाउस में भाजपा के केवल 12 पार्षद हैं और आज कुल 36.50 करोड़ के विकास कार्यों में चार करोड़ 29 लाख के कार्य केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों को दिए गए हैं। यह केवल गलियां और नालियों के लिए हैं। इसके बावजूद भी यदि भाजपा पार्षद कहें कि कांग्रेस पार्षदों को पैसे दिए गए हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अभी तो वह पिछले हाउस के पैसों को ही खर्च कर रहे हैं जो भाजपा अपने समय पर खर्च नहीं कर पाई थी। अभी तो नए आउस ने अपने राजस्व के पैसों से काम करवाने हैं। मीटिग की झलकियां-

- चार बजे विधायक अमित विज ने शुरू करवाई हाउस की मीटिग।

- डीसी कम कमिश्नर नगर निगम 14 मिनट देरी से पहुंचे।

- सभी पार्षदों ने अपना नंबर आने पर दिया अपना-अपना परिचय।

- वार्ड 37 की पार्षद ने दो बार दिया परिचय।

- महिला पार्षदों में अपना परिचय देने को लेकर घबराहट की स्थिति देखी गई।

- पार्षद गणेश विक्की पूरी मीटिग में मेयर व विधायक जिदाबाद के लगाते रहे नायरे।

- बिना मास्क पहने मीटिग में बैठे पार्षदों को सुपरिटेंडिग इंजीनियर ने मास्क पहनने की विनती की।

- 4:36 बजे एजेंडा पढ़ने का काम शुरू हुआ जो 4:49 बजे खत्म हुआ।

- 5:15 बजे भाजपा ने हाउस की मीटिग का वाकआउट किया।

- कांग्रेस पार्षद द्वारा जिदाबाद के नारे लगाने के बाद भाजपा पार्षदों ने भाजपा जिदाबाद के नारे लगाए।

chat bot
आपका साथी