भाजपा ने जामन चौक में विधायक का पुतला फूंका

पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा लोगों ने जनता जोगिदर पाल को हलके का विकास कराने के लिए चुना था ना कि गुंडागर्दी के लिए। इस मौके पर विजय शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस हाईकमान से अपील की ऐसे विधायक को तत्काल प्रभाव से पार्टी व पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:14 PM (IST)
भाजपा ने जामन चौक में विधायक का पुतला फूंका
भाजपा ने जामन चौक में विधायक का पुतला फूंका

संवाद सूत्र, तारागढ़: विधायक जोगिदर पाल की ओर से युवक को थप्पड़ मारने की वायरल हुई वीडियो के बाद राजनीतिक पार्टियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी तारागढ़ मंडल प्रधान गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तारागढ़ में जामुन चौक में विधायक जोगिदर पाल का पुतला फूंका गया। इसमें विशेष रूप से भाजपा जिला प्रधान विजय शर्मा, विधानसभा भोआ के प्रभारी रकेश ज्योति और पूर्व विधायक सीमा कुमारी उपस्थित हुए।

पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा लोगों ने जनता जोगिदर पाल को हलके का विकास कराने के लिए चुना था ना कि गुंडागर्दी के लिए। इस मौके पर विजय शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस हाईकमान से अपील की ऐसे विधायक को तत्काल प्रभाव से पार्टी व पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इस मौके पर मंडल महामंत्री अनिरुद्ध शर्मा, नरदीप सिंह, बीजेपी जिला प्रवक्ता राजेश दुबे, जिला महिला मोर्चा जर्नल सेक्रेट्री रेनू बाला, जिला कैशियर विपिन सैनी, ट्रांसपोर्ट सेल जिला प्रधान मुकेश पठानिया पिटू, युवा मोर्चा मंडल प्रधान राजीव सैनी रिकू, महिला मोर्चा मंडल प्रधान रानी देवी, बीसी मोर्चा मंडल प्रधान दीपक सेनी, एससी मोर्चा मंडल प्रधान सुरेंद्र कुमार, किसान मोर्चा मंडल प्रधान रोमी सेनी, मंडल वाइज उपाध्यक्ष संजीव सिंह सिहोड़ा, डिपल सलारिया लंबरदार, सतपाल खुशीनगर, शम्मी ठाकुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी