नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया

अनंत गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रेहटी में सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:55 PM (IST)
नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया
नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : अनंत गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रेहटी में सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिसिपल आशु शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन अनुज शर्मा विशेष रूप से पहुंचे और मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अनुज शर्मा ने बताया के सुभाष चंद्र द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलकर ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जो हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे हैं यह सुभाष चंद्र बोस की ही देन है। कार्यक्रम के दौरान 12वीं की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित लघु नाटक पेश किया गया। इस मौके पर संस्थापक प्रेम कुमार शर्मा शुभ शर्मा वाइस प्रिसिपल रवि सिंह ममता दीक्षा कुमारी शालू बिदु पठानिया अध्यापक गण उपस्थित थे।

------

केवी-2 में मनाया गया सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : केंद्रीय विद्यालय-2 पठानकोट में शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिसिपल हनुमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समूह स्टाफ सदस्यो ने भाग लिया। सर्वप्रथम समूह स्टाफ ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पूष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हनुमंत सिंह ने नेता जी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में उनकी उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने शिक्षकों को कहा कि वे अपनी कक्षाओं के छात्रों को आनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाइस प्रिसिपल अमर ज्योति ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जोगिद्र पाल, गुरतेजिद्र, मनीष संबियाल, अंकुर पठानिया, अनिल कुमार, रमेश कुमार, सुदेश कुमारी व रणजीत कौर आदि शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी