युवकों के कत्ल मामले में तीन दिन बाद केस दर्ज

जिला पठानकोट में दो यु्वकों का बेरहमी से कत्ल कर दिया है जोकि अनुसूचित समाज से संबंधित हैं। परंतु तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:37 PM (IST)
युवकों के कत्ल मामले में तीन दिन बाद केस दर्ज
युवकों के कत्ल मामले में तीन दिन बाद केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट : जिला पठानकोट में दो यु्वकों का बेरहमी से कत्ल कर दिया है जोकि अनुसूचित समाज से संबंधित हैं। परंतु तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। रविवार को भीम आर्मी प्रमुख एडवोकेट ज्योति पाल भीम नरोट जैमल सिंह-दीनानगर मार्ग मौके पर पहुंचे तथा परिवार से मिले पुलिस से कार्रवाई की जानकारी हासिल की। इसके कारण परिवार वालों के कहने के अनुसार जिन लोगों ने बच्चों का कत्ल किया था उनके नाम पर थाना नरोट जैमल सिंह जिला पठानकोट में कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। ज्योति पाल भीम ने बताया कि यह लोग अनुसूचित जाति से संबंधित हैं, जिसके साथ अनुसूचित जाति कानून के अधीन कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस जल्दी आरोपितों को गिरफ्तार करे। पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा भी दे। कहा कि समय रहते ठीक कार्रवाई ना हुई इसका प्रदर्शन पूरे पंजाब जिला पठानकोट में किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोकल अफसर की होगी।

chat bot
आपका साथी