भारत विकस परिषद ने विश्व योग दिवस मनाया
भारत विकास परिषद विवेकानंद ने विश्व योग दिवस प्रधान नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में मनाया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: भारत विकास परिषद विवेकानंद ने विश्व योग दिवस प्रधान नवनीत शर्मा की अध्यक्षता में मनाया। इस दौरान प्रोजेक्ट इंचार्ज अजय सिंह जसरोटिया एवं सुनील जसरोटिया ने बताया कि शरीर को तंदुरुस्त एवं निरोग बनाने के लिए हमारे संतों ने विभिन्न क्रियाओं का गठन किया, जिससे हमारे शरीर के प्रत्येक अंग को निरोग रख सकते है। वर्तमान समय में पूरा विश्व संक्रमण से गुजर रहा है। सारी गतिविधियां थम सी गई हैं। इस भय को बदलने और चारों और व्याप्त पीड़ा को प्रेरणा में बदलने के लिए तन-मन व बुद्धि को एक ऊर्जा की आवश्यकता है। योग ही वह ऊर्जा है, जिससे तन स्वस्थ, मन मस्त एवं स्थिर रहता है। योग बाहर और भीतर, दोनों तरह के संक्रमण से लड़ने की क्षमता रखता है. इस मौके पर अजय महाजन, विक्रम पुरी, आरएस जसरोटिया, अश्वनी शर्मा, बंश महाजन, शिव महाजन राहुल सोनी, राजेश कुमार, अमित महाजन, राकेश शर्मा, अजय, सुनील मनु, केशव, चन्दन, अधीर महाजन निपुन महाजन आदि मौजूद थे।