भारत महाजन व्यापार मंडल पठानकोट के जिला प्रभारी नियुक्त

नवनियुक्त जिला प्रभारी भारत महाजन ने कहा कि अब जिले में व्यापार मंडल को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और इसके लिए सुजानपुर सरना नरोट जैमल सिंह बमियाल एवं जिले के अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों को मंडल के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि व्यापार मंडल को और भी मजबूत किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:03 PM (IST)
भारत महाजन व्यापार मंडल पठानकोट के जिला प्रभारी नियुक्त
भारत महाजन व्यापार मंडल पठानकोट के जिला प्रभारी नियुक्त

जागरण संवाददाता, पठानकोट: व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष अमित नैय्यर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भारत महाजन को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष अमित नैय्यर ने कहा कि भारत महाजन व्यापारियों के समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने वाले संघर्ष में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। नवनियुक्त जिला प्रभारी भारत महाजन ने कहा कि अब जिले में व्यापार मंडल को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और इसके लिए सुजानपुर, सरना, नरोट जैमल सिंह, बमियाल एवं जिले के अन्य क्षेत्रों के व्यापारियों को मंडल के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि व्यापार मंडल को और भी मजबूत किया जा सके।

इस मौके पर पंजाब प्रदेश सचिव एलआर सोढी, संयुक्त सचिव सुनील महाजन, जिला चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, सीनियर उपाध्यक्ष इंचार्ज राजेश पुरी, कैशियर रमन हांडा, पैटर्न राजेश शर्मा, आर्गेनाइजिग सेक्रेट्री दपिंदर अरोड़ा, चीफ एडवाइजर कुलदीप सिंह, राजीव महाजन, महासचिव अरुण गुप्ता, सुनील महाजन गोगी, अश्वनी बजाज, तेजा सिंह, राजीव सेठ, संजू महाजन, राजेश सांवल, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी