भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर को नमन कर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

शनिवार को जिला भाजपा ने पहले डाक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया उसके बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अगुआई वाल्मीकि चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक्टर आंबेडकर के चित्र के समक्ष फूल अर्पित किए।

By Edited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:57 PM (IST)
भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर को नमन कर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
डा. आंबेडकर के चित्र के समक्ष फूल अर्पित करते हुए भाजपाई।

पठानकोट/खानपुर, जेएनएन। नवांशहर में इंसाफ यात्रा के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व व वर्करों पर हमले को लेकर स्थानीय नेताओं ने विरोध जताया है। इस प्रकरण पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को गुंडों की पार्टी बताया। शनिवार को जिला भाजपा ने पहले डाक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया उसके बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अगुआई वाल्मीकि चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक्टर आंबेडकर के चित्र के समक्ष फूल अर्पित किए। इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगिंद्रशील, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर सहित सुरेश पिंटू, अनिल वासुदेवा, अनिल रामपाल, रमेश मेशी, विनोद धीमान, प्रदीप रैणा, नरेश महाजन, शमशेर सिंह, रोहित पुरी,विपन महाजन, पवन महाजन, अंकुश महाजन, नरेंद्र काला, विशाल महाजन, अशोक, विक्की रामपाल, संजय आदि उपस्थित थे।

गुंडों की पार्टी है कांग्रेस : विजय

जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के नशे में गुंडागर्दी का चोला पहन लिया है। पहले होशियारपुर में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला कांग्रेस के वर्करों ने किया। अब नवाशंहर में इंसाफ यात्रा में पार्टी नेताओं व वर्करों पर हमला कर दिया। सरकार की शह में प्रदेश भर में गुंडागर्दी का नाच हो रहा है। प्रशासन और पुलिस इस समय कांग्रेस सरकार के समक्ष पंगु बन चुके हैं।

भाजपा देना जानती है जवाब : बब्बू

विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को उनकी भाषा में जवाब देना जानती है। नवांशहर में डाक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित करने से स्थानीय नेताओं को रोका जाना गलत है। कांग्रेस व वामपंथी किसानों को मोहरा बनाकर देश में जगह-जगह दंगे फैलाने का कार्य कर रहे हैं। यदि कांग्रेस व दूसरे दलों ने अपना तरीका न बदला तो भाजपा इसका करारा जवाब देगी।

देश को बांटने में लगे हैं कांग्रेसी : मास्टर

पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर देशवासियों के पूजनीय हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित करने से मना करने वाले कांग्रेसी और वामपंथी देश को बांटने का प्रयत्‍‌न कर रहे हैं, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

सरकार मुद्दाविहीन : सीमा

पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुद्दाविहीन हो चुकी है। विकास में नाकाम सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किसानों एवं जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा व केंद्र सरकार को निशाना बनाकर प्रदेश के माहौल को खराब किया जा रहा है। भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

chat bot
आपका साथी