अवतार सिंह कलेर को बनाया चेयरमैन

पंजाब नंबरदार यूनियन की कमान सरदार बलदेव सिंह बहादुर लाहड़ी को सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:45 PM (IST)
अवतार सिंह कलेर को बनाया चेयरमैन
अवतार सिंह कलेर को बनाया चेयरमैन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पंजाब नंबरदार यूनियन की कमान सरदार बलदेव सिंह बहादुर लाहड़ी को सौंपी गई है। खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन अवतार सिंह कलेर को यूनियन ने चेयरमैन बनाया है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला भदरोया में आयोजित एक मीटिग के दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके नाम पर मुहर लगाई। पूर्व प्रधान सज्जन सिंह के नेतृत्व में आयोजित मीटिग में राजपूत कल्याण बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन दविद्र दर्शी, खेतीबाड़ी बैंक के चेयरमैन अवतार सिंह मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे, जबकि बैंक के डायरेक्टर अजय बागी व नंबरदार शेर सिंह मामून विशेष तौर पर मौजूद रहे। सभी सदस्यों का कार्यक्रम में पहुंचने पर समूह सदस्यों ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने अपने कार्यकाल में हुई उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाने की सिफारिश की। इसके तहत उपस्थित सदस्यों ने सरदार बलदेव सिंह बहादुर लाहड़ी के नाम पर मुहर लगाई। सरदार बलदेव सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए अवतार सिंह को जिला चेयरमैन, ओम दत्त शर्मा को वाइस प्रधान व बलवंत सिंह को सचिव बनाया गया।नवनियुक्त प्रधान बलदेव सिंह बहादुर लाहड़ी ने कहा कि नंबरदार पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परंतु सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही, लेकिन सभी सदस्यों के सहयोग से वह अपनी मांगों को लागू करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। चेयरमैन अवतार कलेर ने कहा कि यूनियन ने उन्हें जिला की जिम्मेवारी देकर जो मान बख्शा है उसके लिए वह उनके आभारी है। रही बात मांगे मनवाने की तो इसके लिए वह खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से बात कर इनका समाधान करवाएंगे। मौके पर नंबरदार करतार सिंह, ताहनी राम, दिलीप सिंह, सुखबीर सिंह, संतोष कुमार, रमेश चंद, राधा रानी, सुखदेव सिंह,बलवीर सिंह, रछपाल सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी