बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली

सेंट फ्रांसिस होम चाइल्ड लाइन नोडल एजेंसी द्वारा रामलीला ग्राउंड में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:06 PM (IST)
बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली
बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली

संवाद सहयोगी, पठानकोट

सेंट फ्रांसिस होम चाइल्ड लाइन नोडल एजेंसी द्वारा रामलीला ग्राउंड में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अमित महाजन मुख्य रूप से शामिल हुए जबकि पूर्व विधायक अशोक शर्मा, सीपीओ गोरव शर्मा, डायरेक्टर चाइल्ड लाइन कोलेव डा विनय शर्मा, सत्यपाल शर्मा, खुशी शर्मा, राहुल, बलविन्द्र, तनु, अश्वनी, सन्नी, सुरेश आदि विशेष रूप से शामिल हुए। रैली का आरंभ मुख्यातिथि द्वारा हरी झंडी देकर किया गया। रैली में अवलन ग‌र्ल्ज स्कूल, आर्य ग‌र्ल्स सीनियर सैकेंडरी, आर्य व्यायज स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान फादर जोसफ द्वारा बच्चों के होने वाले यौन शोषण संबंधी जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी