ब्लॉक समिति कार्यालय के वृक्ष नीलाम, दलबीर ने लगाई सबसे अधिक बोली

ब्लॉक समिति कार्यालय नरोट जैमल सिंह के वृक्षों की नीलामी करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 09:21 PM (IST)
ब्लॉक समिति कार्यालय के वृक्ष नीलाम, दलबीर ने लगाई सबसे अधिक बोली
ब्लॉक समिति कार्यालय के वृक्ष नीलाम, दलबीर ने लगाई सबसे अधिक बोली

संवाद सहयोगी, बमियाल : ब्लॉक समिति कार्यालय नरोट जैमल सिंह के वृक्षों की नीलामी करवाई गई। 1,31,000 रुपये में दलबीर सिंह के नाम पर समापन हुई। खुली बोली ब्लॉक समिति चेयरमैन राजकुमार सिहोड़ा की मौजूदगी में करवाई गई। इसमें बीडीपीओ नरोट जैमल सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बोली में एक दर्जन व्यापारियों ने भाग लिया। सबसे अधिक बोली लकड़ी कारोबारी दलबीर सिंह ने लगाई। चेयरमैन राजकुमार ने बताया कि वृक्षों की नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई गई है। इससे जो आमदनी हुई है उससे ब्लॉक समिति के विकास कार्य करवाए जाएंगे। मौके पर अशोक कुमार, करण कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, बलविदर सिंह, राजकुमार, दलबीर सिंह, सुजीत, सोमराज भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी