भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला निदनीय : परमिंदर

किसानों की आड़ में शरारती तत्वों का पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला निंदनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:50 PM (IST)
भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला निदनीय : परमिंदर
भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला निदनीय : परमिंदर

संवाद सहयोगी, घरोटा : किसानों की आड़ में शरारती तत्वों का पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला निंदनीय है। यह बात भाजपा जिला गुरदासपुर अध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने घरोटा में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि पंजाब सरकार राज्य में अमन शांति बरकरार रखने में असफल है। मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यह कानून लाया गया है। इस कानून से न तो मंडियों और न ही एमएसपी को बंद किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपप्रधान सुखदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया, बाबा कर्मजीत सिंह, हरमिंदर सिंह मल्ली, सतनाम सिंह, दविंदर सिंह, वरूण कुमार समेत अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी