संगठन को एकजुट रखने में अश्वनी नाकामयाब: मास्टर मोहन लाल

वीरवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मास्टर मोहन लाल ने कहा कि अश्वनी शर्मा एक योग्य नेता जरूर हैं लेकिन संगठन को एकजुट रखने में वह नाकामयाब रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 09:36 PM (IST)
संगठन को एकजुट रखने में अश्वनी नाकामयाब: मास्टर मोहन लाल
संगठन को एकजुट रखने में अश्वनी नाकामयाब: मास्टर मोहन लाल

जागरण संवाददाता, पठानकोट: पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने एक बार फिर भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला बोला है। वीरवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मास्टर मोहन लाल ने कहा कि अश्वनी शर्मा एक योग्य नेता जरूर हैं, लेकिन संगठन को एकजुट रखने में वह नाकामयाब रहा है। पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी का क्या गुनाह था? उन्होंने केवल किसानों की हक की बात की थी। दरअसल, अश्वनी शर्मा इस बात से खफा थे कि वह मास्टर मोहन लाल के घर क्यों गया? मेरे घर से जाने के कुछ घंटे बाद ही उसे पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। आज कई लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कहीं न कहीं प्रदेश प्रधान इसके लिए जिम्मेदार हैं। इस बारे में मंथन करना होगा। आज भी मैं किसानों के हक के साथ हूं। हां यह जरूर है कि कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। यह लोगों को समझना होगा। मैंने पार्टी के खिलाफ कभी भी कोई बात नहीं कही। मेरी लड़ाई केवल अश्वनी शर्मा के साथ

मास्टर मोहन लाल ने कहा कि मैंने पार्टी को खून-पसीने से सींचा है। मेरी लड़ाई केवल अश्वनी शर्मा के साथ है। इसका कारण यह है कि वह अपने आप को सर्वोसर्वा मानता है। कोई भी मीटिग में वह न तो मुझे आमंत्रित करता है और न ही मेरी राय लेता है। सामने आने पर पैरी पैण और बाहर मेरी शिकायत करता है।

chat bot
आपका साथी