पशु भलाई और किसान जागरूकता कैंप लगाया

डाक्टर विजय कुमार व डाक्टर गुलशन चंद ने किसानों और पशु पालकों को घरेलू फीड बनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि घर की बनाई फीड बाजार से सस्ती और अच्छी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:39 PM (IST)
पशु भलाई और किसान जागरूकता कैंप लगाया
पशु भलाई और किसान जागरूकता कैंप लगाया

संवाद सहयोगी, मामून: मिशन तंदुरूस्त पंजाब के तहत गांव कुठेड में पशु भलाई और किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। डाक्टर विजय कुमार व डाक्टर गुलशन चंद ने किसानों और पशु पालकों को घरेलू फीड बनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि घर की बनाई फीड बाजार से सस्ती और अच्छी होती है। उन्होंने पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारियों संबंधी बताया। उन्होंने कहा कि गलघोंटू बीमारी की वैक्सीन सभी सरकारी अस्पतालों में मौजूद है। वहीं विजय कुमार ने बताया कि यह हमारा 396वां कैप है। इस मौके पर गांव सरपंच सुमन वाला ने डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया। अंत में किसानों और पशुपालकों को फ्री में दवाइयां भी बांटी गई। इस मौके पर केवल शर्मा, कुलदीप सिंह, किशन गोपाल ,जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह, सरदारी लाल, जोगिदर सिह, अक्षर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी