व्यापार मंडल के प्रधान अमित नैय्यर ने घोषित की कार्यकारिणी

कोविड-19 का पालन करते हुए व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान अमित नैय्यर ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:58 PM (IST)
व्यापार मंडल के प्रधान अमित नैय्यर ने घोषित की कार्यकारिणी
व्यापार मंडल के प्रधान अमित नैय्यर ने घोषित की कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कोविड-19 का पालन करते हुए व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान अमित नैय्यर ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सुनील महाजन, जिला प्रभारी भारत महाजन, एवं वरिष्ठ सलाहकार राजेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सादे समारोह के दौरान प्रधान अमित नैय्यर ने अपनी कार्यकारिणी में राजेश पुरी को सीनियर उपाध्यक्ष इंचार्ज, मनु महाजन को सीनियर उपाध्यक्ष, अरुण महाजन को महासचिव, दपिन्द्र अरोड़ा को आर्गेनाइजर सेक्रेटरी, संजीव अरोड़ा को सचिव, रमन हांडा को कैशियर, रजनीश महाजन को उपाध्यक्ष, राजीव महाजन को चीफ एडवाइजर, विपिन वर्मा को प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया। सभी का उपस्थित समूह सदस्यों की ओर से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही बैठक में मौजूद वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र वालिया का भी स्वागत किया गया। प्रधान अमित नैय्यर ने कहा कि उन्हें अगले दो वर्ष के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह अपनी नई टीम के साथ मिलकर पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नवनियुक्त टीम के सदस्यों ने भी विश्वास दिलाया कि वह व्यापार हित के कार्य में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सुनील महाजन, भारत महाजन एवं राजेश शर्मा ने कहा कि उन्हें नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उनकी टीम पर पूर्ण विश्वास है कि वह व्यापार मंडल को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

chat bot
आपका साथी