सुबह आठ बजे के बाद जालंधर के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं

पठानकोट से मुकेरियां जाने वाले राकेश कुमार भोगपुर जाने वाले स्वर्ण सिंह काला बकरा जाने वाले निखिल जालंधर जाने वाले हरविद्र बनोत्रा ने कहा कि पठानकोट से सुबह 520 बजे और उसके बाद 815 बजे पैसेंजर ट्रेन चलती है। इसके बाद जालंधर के लिए कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:32 AM (IST)
सुबह आठ बजे के बाद जालंधर के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं
सुबह आठ बजे के बाद जालंधर के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कोविड के चलते बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे धीरे-धीरे दोबारा ट्रैक पर ला रहा है, लेकिन जालंधर-पठानकोट के बीच सुबह सवा आठ के बाद से पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी पूरी तरह से कट जाती है। इस कारण दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को बसों में चार गुणा अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों ने मंडल से मांग करते हुए कहा कि समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द शामकालीन सेवा को बहाल किया जाए।

पठानकोट से मुकेरियां जाने वाले राकेश कुमार, भोगपुर जाने वाले स्वर्ण सिंह, काला बकरा जाने वाले निखिल, जालंधर जाने वाले हरविद्र बनोत्रा ने कहा कि पठानकोट से सुबह 5:20 बजे और उसके बाद 8:15 बजे पैसेंजर ट्रेन चलती है। इसके बाद जालंधर के लिए कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है। शाम को 5:35 बजे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि जालंधर, मुकेरियां से रोजाना पठानकोट सैकड़ों की तादाद में काम करने के लिए लोग आते है। शाम की ट्रेन न चलने के कारण उन्हें मजबूरी में बसों में चार गुणा अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कैंट से ट्रेन पकड़कर यात्री जा नहीं सकते। कारण, लंबी दूरी की ट्रेनों में करंट टिकट की सुविधा भी बंद कर दी गई है। ऐसे में उनके पास बसों में सफर करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। यात्रियों ने फिरोजपुर रेल मंडल की डिवीजनल रेल मैनेजर से मांग करते हुए कहा कि यात्रियों को पेश आ रही परेशानियां को देखते हुए शाम की बंद पड़ी पैसेंजर को दोबारा शुरु कर सैकड़ों यात्रियों को राहत पहुंचाई जाए। अभी शाम ट्रेन चलाने का आदेश नहीं

पठानकोट स्टेशन के रेलवे अधिकारी का कहना है कि कोविड के चलते विभाग ने पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया था। अब धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा चलाने का कार्यक्रम भेजा जा रहा है। मंडल द्वारा जिन ट्रेनों को चलाने संबंधी आदेश जारी होता है उन ट्रेनों को चलाया जाता है। जालंधर को शाम 5:35 बजे जाने वाली ट्रेन का अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी