काग्रेस नेताओं को खुश करने में जुटा प्रशासन : अश्विनी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पठानकोट में सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 06:10 AM (IST)
काग्रेस नेताओं को खुश करने में जुटा प्रशासन : अश्विनी
काग्रेस नेताओं को खुश करने में जुटा प्रशासन : अश्विनी

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पठानकोट में सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा कर सरेआम कानून व फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाई गई और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी काग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए सरकार के नियमों और कानून व्यवस्था को ताक पर रख रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी यह बताएं कि क‌र्फ्यू के दौरान राशन के नाम पर इतनी भीड़ कैसे एकत्रित हो गई। ऐसे माहौल में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। पंजाब सरकार ने पठानकोट में कोरोना में रेड जोन में रखा गया है। ऐसे में अगर काग्रेस विधायक व नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करेंगे तो आने वाले दिनों में जिले के हालात बदतर हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी