विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुजानपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक व्यक्ति को बसरूप के पास से पकड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:41 PM (IST)
विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुजानपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक व्यक्ति को बसरूप के पास से पकड़ा है। आरोपित ऐंचल निवासी जेएंडके का रहने वाला है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि सुजानपुर थाने में इस व्यक्ति के खिलाफ 04-05-2021 को धारा 376, 506, 269, 188, 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट धारा तीन, एपेडेमिक एक्ट तहत मामला दर्ज हुआ था।

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी शादी जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई है। उसके पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। महिला का आरोप है कि वह सवेरे अपने बेटे को बाथरूम करवा कर वापस कमरे में चली गई। इसके बाद आरोपित जम्मू-कश्मीर के सांबा निवासी ऐंचल कुमार ने उसके कमरे में जबरदस्ती घुस कर दुष्कर्म किया था।

chat bot
आपका साथी