नेशनल हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशु बन रहे हैं हादसों का कारण

नेशनल हाईवे जम्मू- पठानकोट रोड पर आवारा पशुओं से हो रही है दुर्घटनाएं हो रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM (IST)
नेशनल हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशु बन रहे हैं हादसों का कारण
नेशनल हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशु बन रहे हैं हादसों का कारण

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

नेशनल हाईवे जम्मू- पठानकोट रोड पर आवारा पशुओं से हो रही है दुर्घटनाएं हो रही हैं। पंजाब सरकार द्वारा काऊ सेस लगाने के बाद भी बेसहारा पशुओं की समस्या का हल नहीं हो रहा। जिसके कारण पशुओं की संख्या लगातार वृद्धि होने के कारण कई दुर्घटना भी हो चुकी है। स्थानीय वासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है लावारिश पशुओं की समस्या का हल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ओंकार सिंह ने कहा नेशनल हाईवे पर लावारिश पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण रात के समय नेशनल हाईवे रोड पर दुर्घटना हो रही है। रात के समय आवारा पशु दिखाई नहीं देते जिसके कारण दुर्घटना होती है। इसलिए सरकार से मांग है कि आवारा पशुओं की समस्या का हल किया जाए।

इसी तरह रणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार काऊ टैक्स वसूल रही है। उसके बावजूद पशुओं की समस्या का हल नहीं हो रहा। हर चीज पर काऊ टैक्स जनता को लगाया गया है तो बेसहारा पशुओं का हाल भी सरकार को करना चाहिए।

विकास सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार बेसहारा पशुओं की समस्या के लिए कड़े कदम उठाए। अगर जनता से काऊ टैक्स लेना है तो पंजाब सरकार बेसहारा पशुओं की समस्या का हल करें। नेशनल रोड पर तेज गति से गाड़ियां आती है जिसके कारण स्पीड को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण पशुओं से दुर्घटना हो रही है।

सुरेश महाजन ने कहा कि बेसहारा पशुओं की संख्या शहर तथा नेशनल हाईवे पर लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण पशु नेशनल हाईवे रोड पर घूमते देखे जाते हैं। जिला प्रशासन तथा सरकार आवारा पशुओं की समस्या का हल करें। जितने भी आवारा पशु शहर तथा नेशनल हाईवे रोड पर घूमते हैं उसको कहीं दूर जंगलों में छोड़ा जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।

भानू प्रताप सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे पर जो पशु घूमते हैं जिसके कारण दुर्घटना घटित हो रही है। पंजाब सरकार आवारा पशुओं की समस्या का हल किया जाए।

जसपाल सिंह ने कहा कि काऊ टैक्स लेने के बावजूद भी बेसहारा पशुओं की समस्या जस की तस है। इसका समाधान किया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी