आशापूर्णी समाज सुधार सभा ने 80 परिवारों को बांटा राशन

आशापूर्णी समाज सुधार सभा पठानकोट ने अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में राशन वितरित समारोह आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:32 PM (IST)
आशापूर्णी समाज सुधार सभा ने 80 परिवारों को बांटा राशन
आशापूर्णी समाज सुधार सभा ने 80 परिवारों को बांटा राशन

संवाद सहयोगी, पठानकोट : आशापूर्णी समाज सुधार सभा पठानकोट ने अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में राशन वितरित समारोह आयोजित किया। विनोद कुमार मल्होत्रा ने बताया कि आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से 146वां मासिक राशन वितरण समारोह करवाया। इस दौरान 80 परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में नवनियुक्त पार्षद अंजु शर्मा पत्नी समाज सेवक नरेंद्र काला व विशेष अतिथि के रूप में नीलम मल्होत्रा उपस्थित हुए। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा ने सभा के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर मुख्य अतिथियों व विशेष मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व नवरात्र की बधाई दी। इस अवसर पर महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल पप्पू, विजय कुमार फत्ता, रामपाल भंडारी, राकेश शर्मा, सुदर्शन कुमार बिल्ला, हरिमोहन बिट्टा, आशीष कुमार मल्होत्रा, अश्विनी बजाज, अशोक बजाज, गोपाल शर्मा, दीपक कुमार, अभिनव, संदीप व आदर्श उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी