महिलाओं की सेवा के लिए 'आप' सदा तैयार: विभूति

उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल द्वारा दी गई तीसरी गारंटी के तहत रविवार को वार्ड नंबर 49 40 29 और 22 में पंजीकरण अभियान शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:33 PM (IST)
महिलाओं की सेवा के लिए 'आप' सदा तैयार: विभूति
महिलाओं की सेवा के लिए 'आप' सदा तैयार: विभूति

जागरण संवाददाता, पठानकोट: हमारा उद्देश्य पंजाब की माताओं और बहनों को मजबूत करना है। यह बात आम आदमी पार्टी हलका पठानकोट के इंचार्ज विभूति शर्मा ने शहर के विभिन्न वार्डो में अभियान की शुरुआत करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल द्वारा दी गई तीसरी गारंटी के तहत रविवार को वार्ड नंबर 49, 40, 29 और 22 में पंजीकरण अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान को महिलाओं द्वारा पूरा समर्थन किया जा रहा है। पठानकोट ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को देखना चाहती है। इस मौके पर रेखा मनि जिला प्रधान, कर्नल डोगरा, रोहित गुप्ता, धनवंत बाजवा व संतोषी कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी