आम आदमी पार्टी ने विधायक जोगिंदर पाल का पुतला फूंका

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि ऐसे विधायक को तत्काल प्रभाव में पार्टी व पद से निरस्त किया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:01 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने विधायक जोगिंदर पाल का पुतला फूंका
आम आदमी पार्टी ने विधायक जोगिंदर पाल का पुतला फूंका

संवाद सूत्र परमानंद, सरना: समराला में एक नाबालिग लड़के से मारपीट किए जाने के विरोध में सरना में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान एससी विग के प्रदेश प्रधान एवं हलका इंचार्ज लालचंद कटारुचक्क ने कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि ऐसे विधायक को तत्काल प्रभाव में पार्टी व पद से निरस्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव मनोहर ठाकुर, बीसी विग के जिला प्रधान नरेश सैनी, महिला विग की हल्का कोआर्डिनेटर बलजिदर कौर, कुलदीप सिंह, आशा रानी, रजनी देवी, ठाकुर गुलजार सिंह, जगन्नाथ, ब्लॉक प्रधान पवन कुमार, शिव कुमार, महिला विग की जिला प्रधान रेखा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी