व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताई समस्याएं

व्यापार मंडल का शिष्टमंडल प्रधान अमित नैय्यर की अध्यक्षता में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 04:50 PM (IST)
व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताई समस्याएं
व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताई समस्याएं

जागरण संवाददाता, पठानकोट : व्यापार मंडल का शिष्टमंडल प्रधान अमित नैय्यर की अध्यक्षता में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मिला। इसमें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश पुरी, जनरल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता, कैशियर रमन हांडा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विपन वर्मा, चीफ एडवाइजर राजीव महाजन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनु महाजन, सीनियर मेंबर नरेंद्र वालिया ने संयुक्त रूप से व्यापार और व्यापारियों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो एक्ट एक जुलाई से लागू किया जा रहा है उससे खरीदार व व्यापारी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इसमें व्यापारी और खरीदारों कि पिछले वर्ष में 10 करोड़ से अधिक टर्नओवर होने की स्थिति में 0.1 प्रतिशत टीडीएस गवर्नमेंट को जमा करवाना होगा, जो कि व्यापारियों पर अतिरिक्त समस्या पैदा करने वाली बात है। इसी के साथ प्रधान अमित नय्यर ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों पर भी नियंत्रण करने की बात कही गई। सभी ने किसान मुद्दे को भी बड़ी प्रमुखता से उठाया और उस पर भी जल्द हल करने का आग्रह भी किया। इस पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें कमेटी में रखेंगे और वैकल्पिक हल निकालने की कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी