दहेज उत्पीड़न मामले में मामला दर्ज

थाना सदर पुलिस ने दहेज की मांग करने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान अजय कुमार निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:46 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न मामले में मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न मामले में मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, पठानकोट : थाना सदर पुलिस ने दहेज की मांग करने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान अजय कुमार निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सविता निवासी दरसोपुर ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर 2018 को उसकी शादी अजय कुमार निवासी गुरदासपुर से हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन तो सब ठीक से चलता रहा, लेकिन तीन-चार महीने बाद ही ससुराल पक्ष उस पर और अधिक दहेज की मांग का दवाब बनाने लगा। पति ने कई बार पिटाई भी की। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। थाना सदर ने डीए लीगल व एसपी हेडक्वार्टर द्वारा की गई जांच के बाद मामला दर्ज किया। थाना सदर के एएसआइ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित फरार है और उसकी तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी