साइकिल यात्रा से सद्भावना का दे रहा संदेश

कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी की साइकिल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 57 वर्षीय राजू पाठक शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:26 PM (IST)
साइकिल यात्रा से सद्भावना का दे रहा संदेश
साइकिल यात्रा से सद्भावना का दे रहा संदेश

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी की साइकिल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 57 वर्षीय राजू पाठक शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे। यहां पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। राजू पाठक ने कहा कि इससे पहले भी वह वर्ष 1999, 2003 व 2017 में तीन बार कन्याकुमारी से श्री माता वैष्णो देवी की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। इस साल 17 जनवरी को उन्होंने चौथी बार अपनी साइकिल यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की। कन्याकुमारी से तमिलनाडु, बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से होते हुए 16 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी पहुंचे थे। कन्याकुमारी से श्री माता वैष्णो देवी तक की 1500 किलोमीटर साइकिल यात्रा करने के बाद वह शनिवार को हिमाचल के चार धाम की यात्रा करने के बाद अपने अलीगढ़ जाएंगे। वह साइकिल यात्रा से सद्भावना का संदेश दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी