डेंगू के 54 नए मरीज मिले, अभी सतर्क रहने की जरूरत

डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। सेहत विभाग के पास मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 54 मरीज डेंगू पाजिटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM (IST)
डेंगू के 54 नए मरीज मिले, अभी सतर्क रहने की जरूरत
डेंगू के 54 नए मरीज मिले, अभी सतर्क रहने की जरूरत

जागरण संवाददाता, पठानकोट : डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। सेहत विभाग के पास मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 54 मरीज डेंगू पाजिटिव मिले हैं। मरीजों की बढ़ रही संख्या से सेहत विभाग के अधिकारी भी चितित है। राहत वाली बात यह है कि अब तक डेंगू के कारण एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी से अब तक यह आंकड़ा 1107 पहुंच चुका है। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान में कमी आएगी। ठंड और गर्मी में डेंगू नहीं पनपता। अक्टूबर और नवंबर में डेंगू के पनपने के लिए सर्वोत्तम महीने माने जाते हैं। डेंगू से बचाव 15 डिग्री या इससे कम सुबह-रात का तापमान होने पर ही होता है। अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू इस बार दीवाली पर अपना विकराल रूप दिखा सकता है।

सेहत विभाग के अनुसार डेंगू का सबसे ज्यादा असर पठानकोट शहर में है। इसके बाद घरोटा और बधानी में है। दूसरी ओर कुछ लोगों का आरोप है कि प्राइवेट अस्पताल में डेंगू मरीजों की संख्या की गिनती नहीं हो रही है। अगर इन अस्पतालों में भर्ती और इलाज करवा रहे मरीजों की गिनती की जाए तो आंकड़ें में बढ़े पैमाने पर वृद्धि होगी। डेंगू पाजिटिव केस में दो से तीन तीन साल के बच्चे भी शामिल है। बच्चों के पाजिटिव आने से स्वजन काफी परेशान हैं। लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत

जिला एपिडेमोलोजिस्ट डा. साक्षी ने बताया कि अभी लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। अपने आसपास पानी भरने न दें। गमलों व फ्रिज का पानी बदलते रहे। इससे साफ करते रहे। सेहत विभाग की ओर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम गठित कर जांच की जा रही है। चेतावनी के साथ ही जुर्माना के लिए भी लिखा गया है। सुजानपुर व फिरोजपुर कलां में डेंगू का कहर जारी

गांव फिरोजपुर कला व सुजानपुर में अब तक 50 से ज्यादा केस डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग अभी तक ठीक भी हो चुके हैं। गांववासी ठाकुर रविदर सिंह, अश्विनी शर्मा, राजेश कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, गगन सिंह, धर्मेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव फिरोजपुर कला में डेंगू के केस बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। जिसके कारण सेहत विभाग को उक्त गांव की ओर ध्यान देना चाहिए। कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट , प्रशासन गांव में स्प्रे करवा कर लोगों को जागरूक करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर , कश्मीरी मोहल्ला के आसपास भी डेंगू के केस आए हैं। वार्ड निवासी मुकेश कुमार,बलवंत सिंह,रूप लाल, अश्वनी कुमार बताया कि पुरी हॉस्पिटल सुजानपुर, शहीद भगत सिंह नगर के पास जितनी भी आबादी वहां पर फागिग मशीन से सफाई कराई जाए ताकि लोगों को डेंगू की राहत मिल सके। हालांकि नगर कौंसिल सुजानपुर द्वारा फागिग सपरे करवाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी