डेंगू : 45 नए केस, एक हफ्ते में 257 नए मरीज मिल चुके

शुक्रवार को सेहत विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 45 लोग डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो मरीज 10 साल से कम उम्र के हैं। विभाग की ओर से परीक्षण के लिए कुल 99 नमूने लिए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:06 PM (IST)
डेंगू : 45 नए केस, एक हफ्ते में 257 नए मरीज मिल चुके
डेंगू : 45 नए केस, एक हफ्ते में 257 नए मरीज मिल चुके

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कोरोना के बाद डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक माह से हर दिन औसतन 50 केस आ रहे हैं। जिला वासियों के लिए राहत वाली बात यह है कि हर रोज काफी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। अब तक किसी भी मरीज की मौत डेंगू से नहीं हुई है। सेहत विभाग के अधिकारी का कहना है कि लोगों की जागरूकता और कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या जिले में सबसे ज्यादा है। हालांकि लोगों को अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट के साथ ही मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में 257 नए मरीज मिल चुके हैं।

शुक्रवार को सेहत विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 45 लोग डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो मरीज 10 साल से कम उम्र के हैं। विभाग की ओर से परीक्षण के लिए कुल 99 नमूने लिए गए थे। कुल पाजिटिव की संख्या 46 आई है, जिसमें दूसरे जिले का भी एक मरीज शामिल हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट आने पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर इलाज करवाने से लोग बिलकुल स्वस्थ हो सकते हैं। बुखार आने पर या डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं। सरकारी अस्पताल में इसकी जांच मुफ्त है। सामान्य डेंगू है तो घबराने की जरूरत नहीं है। लिक्विड डाइट जिसमें पानी, नारियल पानी, सब्जियों व फलों का जूस इत्यादि अधिक मात्रा में का सेवन करें। इससे चार-पांच दिनों में अपने आप ठीक हो जाएंगे।

डेंगू रिपोर्ट पर एक नजर

- अब तक जांचे गए कुल नमूने : 2378

- जिले में अब तक मिले कुल पाजिटिव मरीज : 1212

- कुल शहरी : 983

- कुल ग्रामीण :229

- कुल पाजटिव (अन्य जिला) : 10

- कुल पाजिटिव (अन्य राज्य) :11

- एक हफ्ते में मिले कुल मरीज : 257 (पिछले 7 दिन)

chat bot
आपका साथी