डेंगू: 39 नए केस, त्योहारी सीजन को लेकर सेहत विभाग चितित

कोरोना के बाद डेंगू लोगों को डरा रहा है। हर रोज नए केस आ रहे हैं। त्योहार के सीजन को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के कई मरीज भर्ती हैं। लोगों को बचाव और जागरूक रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:23 PM (IST)
डेंगू: 39 नए केस, त्योहारी सीजन को लेकर सेहत विभाग चितित
डेंगू: 39 नए केस, त्योहारी सीजन को लेकर सेहत विभाग चितित

जागरण संवाददाता, पठानकोट: डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारी भी चितित हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट के हिसाब से 39 नए पाजिटिव केस मिले हैं। बता दें कि इस साल अब तक 1251 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। सेहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि लोगों को बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

कोरोना के बाद डेंगू लोगों को डरा रहा है। हर रोज नए केस आ रहे हैं। त्योहार के सीजन को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के कई मरीज भर्ती हैं। लोगों को बचाव और जागरूक रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

डा. साक्षी ने बताया कि डेंगू को लेकर अभी सतर्क रहने की जरूरत है। शहरी इलाकों में लोग ज्यादा सावधान बरतें। कहीं पर भी पानी जमा न होने दें। सप्ताह में कम से एक एक बार पानी भरने वाले स्थानों की सफाई जरूर करें। इसकी रोकथाम के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। डेंगू मरीज की पहचान होने के साथ मरीज के घर के साथ-साथ उसके चारों ओर 500 मीटर की परिधि में विशेष फागिग अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कूलर, एसी आदि का पानी बदलते रहें। सुबह-शाम फुल बाजू के कपड़े पहने। रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

chat bot
आपका साथी