डेंगू का कहर जारी.. 30 मरीज मिले

इस साल जिले में मिले डेंगू मरीजों का आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है। हालांकि डेंगू का कहर ग्रामीण क्षेत्रों में कम जबकि शहरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसलिए शहर में ज्यादा से ज्यादा फागिग करवाने के लिए भी कहा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:15 AM (IST)
डेंगू का कहर जारी.. 30 मरीज मिले
डेंगू का कहर जारी.. 30 मरीज मिले

जागरण संवाददाता, पठानकोट: जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे। प्राइवेट अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल में डेंगू के संभावित मरीज भर्ती हैं। आरोप है कि कुछ निजी अस्पतालों ने मरीजों को लेने से मना करना शुरू कर दिया है। हालांकि सिविल अस्पताल प्रबंधक का दावा है कि डेंगू नियंत्रण में है। लोगों को कुछ दिन और सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को सेहत विभाग के पास आई रिपोर्ट के अनुसार 30 लोग डेंगू पाजिटिव मिले हैं।

वहीं इस साल जिले में मिले डेंगू मरीजों का आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है। हालांकि डेंगू का कहर ग्रामीण क्षेत्रों में कम, जबकि शहरी इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसलिए शहर में ज्यादा से ज्यादा फागिग करवाने के लिए भी कहा गया है। निगम क्षेत्र के कुल 50 वार्ड में रूटीन वाइज दो टाइम फागिग करने को कहा गया है। साथ ही लोगों को भी जागरूक रहने के लिए कहा गया है।

वहीं डा. साक्षी का कहना है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल प्रबंधन को बेड की संख्या पर्याप्त है। जरूरत पड़ी तो और बेड बढ़ाए जाएंगे। शरीर को पूरी तरह कवर करके बाहर निकलें: डा. साक्षी

जिला एपिडेमोलाजिस्ट डा. साक्षी ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचना चाहते हैं तो घरों के आसपास, टंकियों, बालटियों, कूलरो, गमलों आदि में बरसाती पानी न जमा होने दें। तलाबों की सफाई करवाएं या इसमें काला तेल डाला जाए। कपड़े ऐसे पहने कि आपका शरीर ढका रहे, ताकि मच्छर आप को काट न सकें। सोते वक्त मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली क्रीम या तेल का इस्तेमाल करें। डेंगू के लक्षण तेज बुखार होना, सिर दर्द होना, मांसपेशियों में दर्द होना, चमड़ी पर दाने होना, आंखों के पिछले भाग में दर्द होना, मसूड़े या नाक में खून आना हैं। डेंगू का टेस्ट सरकारी अस्पताल में फ्री में होता है।

chat bot
आपका साथी